Sawan Somwar 2023: सावन सोमवार २०२३ : ଶ୍ରାବଣ ସୋମବାର ୨୦୨୩ :वर्षों बाद 4 की जगह 8 सावन सोमवार, जानें कब शुरू हो रहा भोलेनाथ का पावन महीना
Sawan Somwar 2023: सावन सोमवार : ଶ୍ରାବଣ ସୋମବାର 2023: ପ୍ରଥମ ଶ୍ରାବଣ ସୋମବାର ଜୁଲାଇ 15, 2023 ରେ ପଡ଼ିବ ଏବଂ ଶେଷ ଶ୍ରାବଣ ସୋମବାର ଅଗଷ୍ଟ 31, 2023 ରେ ହେବ। ଶ୍ରାବଣ ମାସ ରେ ବୋଲବମ୍ ଯାତ୍ରା କରାଯାଏ । ଏହି ମାସକୁ ହିନ୍ଦୁ ପଞ୍ଜିକା ରେ ଅତ୍ୟନ୍ତ ଶୁଭ ମାସ ଭାବରେ ବିବେଚନା କରାଯାଏ। । ମାସରେ ଭକ୍ତମାନେ ଭଗବାନ ଶିବଙ୍କୁ ପୂଜା କରନ୍ତି ଏବଂ ତାଙ୍କ ଆଶୀର୍ବାଦ ଲୋଡିଥାନ୍ତି।
Sawan Somwar 2023: The first Sawan Shivratri will fall on July 15, 2023, and the last Sawan Shivratri will be on August 31, 2023. Sawan Somwar 2023: Sawan, also known as Shravan, is regarded as an auspicious month of the Hindu Calendar. During the month, devotees worship Lord Shiva and seek his blessing .
इस साल अगले माह से सावन का महीना शुरू होना वाला है, सावन का पूरा महीना देवों के देव महादेव को समर्पित हाता है। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है, जिस वजह से इस माह के सोमवार का महत्व सबसे अधिक होता है। इस महीना शिव के भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान भोलेनाथ की पूजा करते है।
हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। हर साल श्रावण मास यानी सावन महीने की शुरुआत आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से होती है। इस पूरे माह में भोलेनाथ के भक्त शिव जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए विधि-विधान से पूजा करते हैं। साथ ही कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए सोलह सोमवार का व्रत भी करती हैं।
4 की जगह 8 सावन सोमवार
इस बार सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है, जो कि 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा। यानी इस बार भक्तों को देवों के देव महादेव की उपासना के लिए कुल 59 दिन मिलने वाले हैं। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग कई वर्षों बाद बन रहा है। वहीं इस बार भोलेनाथ के भक्तों को उनकी उपासना करने के लिए 4 के जगह 8 सावन के सोमवार मिलेंगे।
वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है, जिसमें चंद्र मास 354 दिनों का होता है। वहीं सौर मास 365 दिन का। दोनों में 11 दिन का अंतर आता है और तीसरे साल यह अंतर 33 दिन का हो जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है। ऐसे में इस बार सावन दो महीने का होने वाला है।
धर्म शास्त्रों के अनुसार अधिक मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं। वहीं सावन का महीना शिव जी को समर्पित है। ऐसे में इस बार सावन और अधिकमास साथ में पड़ने से भगवान शिव शंकर के साथ विष्णु की भी कृपा प्राप्त होगी।
(Sawan Dates) सावन सोमवार की तिथियां
- सावन का पहला सोमवारः 10 जुलाई
- सावन का दूसरा सोमवारः 17 जुलाई
- सावन का तीसरा सोमवारः 24 जुलाई
- सावन का चौथा सोमवारः 31 जुलाई
- सावन का पांचवा सोमवारः 07 अगस्त
- सावन का छठा सोमवारः 14 अगस्त
- सावन का सातवां सोमवारः 21 अगस्त
- सावन का आठवां सोमवारः 28 अगस्त
सावन सोमवार का महत्व
सावन के सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार का व्रत करने से भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है, जिस वजह से इस माह के सोमवार का महत्व सबसे अधिक होता है।
Post a Comment