DOWNLOAD RAIL MADAD APP : तत्काल मदद पहुंचाने में कारगर साबित हो रहा है रेल मदद एप
दरअसल, भारतीय रेलवे से देशभर में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। इस दौरान यात्रियों को कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए भरतीय रेलवे ने ‘रेल मदद’ एप तैयार किया है। कोई भी पैसेंजर इस एप के जरिए रेल सफर के दौरान आने वाली सभी दिक्कतों का समाधान पा सकते हैं। इसके ही अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। इस सर्विस को एप, वेबसाइट, ईमेल, पोस्ट, सोशल मीडिया और एक हेल्पलाइन सर्विस के माध्यम से भी उपयोग किया जा सकता है। आम यात्री एप पर कुछ इस तरह से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अगर किसी शिकायतकर्ता के पास स्मार्टफ ोन नहीं है या इंटरनेट नहीं चल रहा है, तो आप भारतीय रेलवे के हेल्प लाइन नंबर 139 पर शिकायत कर सकते हैं। इस नंबर पर फ ोन करके अपनी किसी भी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध
वरिष्ठ मण्डल वार्णिय प्रबन्धक रश्मि बघेल नें कहा कि यात्रा के दौरान चाहे गर्भवती महिलाओं का मामला हो, गम्भीर चिकित्सकीय स्थिति हो, जीवन बचाने के लिए रक्त अथवा ऑक्सीजन की आवश्यकता हो, बच्चे खो गए हों या कोई अन्य सहायता हो, भोपाल मंडल हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Post a Comment